नीट एग्जाम में उत्तीर्ण छात्र को कांग्रेसजनों ने दी बधाई
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेस जनों ने ग्राम सलाई में पहुंच कर मोहम्मद इस्माईल अली को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया,साथ ही छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जकारिया मनसबी ने इस्माईल अली को नीट का एग्जाम उत्तीर्ण करने पर मिठाई खिलाई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि इस्माईल अली ने ऑल इंडिया स्तर पर 15693 वीं रैंक प्राप्त की हैं। इस्माईल की इस सफलता से परिवार जनों में खुशी का माहौल हैं। इस्माईल ने कहा हैं कि अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार जनों, मित्रों और शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने कहा हैं कि वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
बधाई देने वालों में विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, भूरे खां, शाने आलम प्रधान, डॉक्टर नाजिम, जफर आलम, आरिफ प्रधान, जुल्फिकार, हुसने आलम, नदीम, अब खालिक, डॉक्टर अलाउद्दीन, डॉक्टर शादाब आदि मौजूद रहे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950
























