हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ ने नीम,बेल पत्थर आदि के पौधे हापुड़ के अटल बिहारी पार्क में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सभी एलायंस ने पोधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया जिससे वे पौधे आने वाले समय मे एक छाया दार वृक्ष का रूप ले सके और समाज को ठंडी हवा,ऑक्सीजन और छाया प्रदान करे।

क्लब के अध्य्क्ष भगवंत गोयल ने कहा कि एलाइंस क्लब लगातार पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे लगाने का कार्य कर रहा है, यह पौधे लगाने का सही समय है। क्लब आगे भी समाज के लिए कल्याणकारी कार्यो को करने का प्रयास करता रहेंगे।
पौधरोपण में डिस्ट्रिक्ट 142N एलाइंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ से अध्य्क्ष एलाय भगवंत गोयल,सचिव पुलकित जैन, योगेन्द्र अग्रवाल, रवि मोहन गर्ग,कुलभूषण गोयल आदि एलायंस मौजूद रहे।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर























