हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर दोनों ओर लोगों की सुविधाओं के लिए शौचालय बनाए गए हैं जहां शुक्रवार को दोपहर के समय एक यात्री लघुशंका के लिए गया। इसी बीच वहां मौजूद कर्मचारी अचानक ताला लगा कर कहीं चला गया जिसके बाद यात्री जब वापस बाहर आया तो ताला लगा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित अंदर शोर मचाता रहा लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी जिसके बाद मजबूरन तीन घंटे बाद यात्री ने खिड़की तोड़कर लोगों को आवाज लगाई जिन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। इस दौरान यात्री का हाथ में भी चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में दिल्ली लखनऊ हाईवे-9 पर स्थित टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए शौचालय बनाए गए हैं। जहां कंस्ट्रक्शन टीम के कर्मचारी को तैनात किया गया है। एक यात्री शौचालय पहुंचा जिसके बाद वहां तैनात कर्मचारी ताला लगा कर कहीं चला गया जिसके बाद पीड़ित ने खिड़की तोड़कर लोगों से मदद मांगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























