आबकारी टीम ने पांच मामले शराब के पकड़े जबकि छिजारसी से बैरंग लौटे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह क्षेत्र 2 गढ़मुक्तेश्वर ने स्टाफ तथा प्रवर्तन मेरठ आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी व स्टाफ के साथ मीरा की रेती,अल्लाहबक्सपुर,मोहल्ला इंदिरानगर,बक्सर, आदि स्थान पर दबिश दी, जिसमें कुल 50लीटर अवैध शराब बरामद हुई तथा 5अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद ब्रजघाट टोल प्लाजा पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन चैकिंग की गई।देशी/विदेशी/ बीयर स्याना चौपला, देसी विदेशी बियर आलमनगर काआकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया।

वी0के सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में छिजारसी टोल पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई व सिखैडा मोड देशी/विदेशी/M.SNH(B) तथा देशी शराब दुकान बस अड्डा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, उक्त का औचक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया।

माह के शुरुआती समय से अपना अपना देशी विदेशी वियर का कोटा उठाने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त दुकानों का गोपनीय रुप से टेस्ट पर्चेज कराया गया। विक्रेताओं द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया। जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्री की रोकथाम एवं वैध मदिरा की बिक्री में वृद्धि की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























