हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हिन्दी प्रोत्साहन समिति भारत ने हापुड़ के कवि डा. अनिल बाजपेई को समिति उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अनिल बाजपेई के संरक्षण में संस्था नये आयाम स्थापित करेगी।
डा अनिल बाजपेई ने विश्वास दिलाया कि वह जिम्मेदारी का निर्वाह पूर्ण निष्ठा, लगन, समर्पण व ईमानदारी के साथ करेंगे।
इस अवसर पर साहित्यकार,कवियों ने बाजपेई को बधाई प्रेषित की।
डा अनिल बाजपेई ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
































