हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिज़्ज़ा हट की सॉस का नमूना फेल हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूने की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पिज़्ज़ा हट के लिए गए सॉस का नमूना मिथ्या ब्रांड और अधोमानक मिला है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो माह में लिए गए 82 नमूनों में से 35 अधोमानक मिले हैं जिनमें पिज़्ज़ा हट की सॉस भी शामिल है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अप्रैल और मई में कुल 82 नमूने लिए थे। जांच में 35 नमूने फेल हो गए हैं। इसके अलावा तीन मामलों में एडीएम कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पिज़्ज़ा हट के साथ-साथ गालंद स्थित हैंड ऑन ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड वेयरहाउस के लिए गए गुलाब फल्हारी मिक्सचर, मूंगफली पट्टी, सॉस और नमकीन के लिए चार नमूने मिथ्या छाप आए हैं।
इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर निवासी आयुष गोयल के कुट्टू के आटे का नमूना फेल होने पर 30 हजार रुपए, बाबूगढ़ निवासी हाकमीन के गेहूं के आटे का नमूना फेल होने पर दस हजार रुपए, कुचेसर चोपला निवासी दीपक कुमार की दही का नमूना फेल होने पर दस हजार रुपए का जुर्माना एडीएम संदीप कुमार ने लगाया है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130




























