👁 0 views Views
एडवोकेट से मोबाइल छीन कर बदमाश फरार
हापुड सीमन (ehapurnews.com):यदि आप सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहे हैं तो चौकस रहें क्योकि बाइक सवार बदमाश एक बार फिर सक्रिय हो गए है जो राहगीर का मोबाइल झपट कर फुर्र हो जाते हैं।
बात बुधवार की रात करीब 10 बजे की है कि हापुड सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मौहम्मद फैजान सड़क पर घूम रहे थे कि आर्य समाज के पास वह किसी से मोबाइल पर बात करने लगे तभी एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और एडवोकेट से मोबाइल झपट कर फरार हो गये।अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल झपटमारी का मैसेज बदमाशों की खोज के लिए प्रसारित किया।बदमाश फिलहाल पकड़ से बाहर है।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920




























