हापुड, सीमन: सौ. हापुड़ पुलिस (ehapurnews.com): हापुड की एएचटीयू टीम व पुलिस ने एक अभियान के तहत व्यापारियों के ठिकानों पर कार्य कर रहे दो बालश्रमिकों को मुक्त कराया और व्वसायी को नोटिस जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हापुड के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस व लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियान में शामिल टीम ने चेतावनी है कि यह अभियान जारी रहेगा साथ ही व्यवसायियों से अपील की है कि वे बालश्रम से कोई कार्य ने लें।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























