👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। देवेंद्र गांव बंगोली में स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रधानाचार्य का आरोप है कि गांव दरियापुर में उन्होंने अनुज कुमार शर्मा से तीन बीघा जमीन खरीदी थी जिस पर पड़ोसी ने अवैध रूप से कब्जा जमा हुआ है जिसका विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली जिसके पश्चात उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























