हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यूरिया खाद की बिक्री की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसेे ही रोजाना नित पर्त खुलती जा रही है। यूरिया के कालाबाजारियों के जेल जाना निश्चित है, गांव गिरधरपुर तुमरैल के दो उर्वरक कालाबारिए सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। जनपद में गत तीन दिनों से जारी खाद बिक्री की जांच सोमवार को भी जारी रही।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप

बताते हैं कि कालाबारियों ने संगठित तरीके से योजना के साथ प्रदेश भर में यूरिया का कृत्रिम अकाल पैदा कर दिया जिससे विपक्षी दलों को एक मुद्दा हाथ लग गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद हापुड़ सहित प्रदेश में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद हापुड़ के खाद विक्रेताओं की अनेक कारगुजारियां सामने आई।
खाद विक्रेताओं एक-एक आधार कार्ड पर 400 से लेकर 800 यूरिया के कट्टे आवंटित किए हुए थे और वे भी अपात्र लोगों को। अब कृषि विभाग गहन जांच में लगा है और यूरिया के स्टाक, खरीद बिक्री का भौतिक सत्यापन करने में जुटा है, जिससे नए मामले सामने आ रहे है। खाद विक्रेताओं के विरुद्ध खाद बिक्री की जांच गत तीन से जारी है, जो सोमवार की भी जारी रही।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































