👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिषेक वर्मा के पिता आईपीएस रामलाल वर्मा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए जिन्होंने सेवानिवृत्त के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान आईपीएस रामलाल वर्मा ने भावुक पलों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने कार्यकाल के बारे में बताया। बेदाग पारी खेलने वाले रामलाल वर्मा की सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा की और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। सेवानिवृत्त हुए राम लाल वर्मा के पुत्र व हापुड़ के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिषेक वर्मा से भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में कानून व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























