हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान के लिए नोएडा से एक युवक अपने परिजनों के साथ जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा। मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबने लगा। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने उसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी लेकिन युवक की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त सुरजीत उर्फ लव पुत्र अभिलाथ निवासी असरा का नगला छर्रा अलीगढ़ के रूप में हुई है जो फिलहाल नोएडा में अपने मामा के यहाँ रह कर टेम्पो चलाता था। बताया जा रहा है कि सुरजीत परिजनों के साथ टेंपो में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662






























