जनपद में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की भरमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ऐसे स्कूलों की भरमार है, जो बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे है, बिना मान्यता के संचालित करने का कार्य बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है और गैर मान्यता प्राप्त 5 विद्यालय अभी तक चिन्हित किए जा चुके है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि पिलखुवा में दो, गढ़मुक्तेश्वर में एक, हाफिजपुर में एक, हापुड़ में एक विद्यालय को पकड़ा गया है, जो शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त किए बिना ही संचालित किए जा रहे थे। ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए है। नोटिस का जबाव न मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बिना मान्यता प्राप्त संचालित स्कूलों को चिन्हित करने का कार्य जारी है। बता दें कि बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाना उनके भविष्य से खिलवाड़ करना है।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662
























