👁 0 views Views
पड़ोस का युवक नाबालिग को ले उड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला अलीनगर से एक नाबालिग को पड़ोस के मौहल्ला मजीदपुरा का युवक ले उड़ा। पुलिस ने आरोपी दानिस के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अलीनगर ईदगाह रोड हापुड़ के एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार की अपराह्न घर के कुछ सामान लाने के लिए गई थी, परंतु वह नहीं लौटी। पुलिर रिपोर्ट के अनुसार मौहल्ला मजीदपुर का दानिश नाबालिग को बहका-फुसला कर ले उड़ा है। अभिभावक ने आशंका जाहिर की है कि उसकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर
























