👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव अकडोली में जल्द ही जिला जेल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए 130 करोड़ रुपए का टेंडर जारी हो गया है। पहले से ही 24 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है। गाजियाबाद के जिला कारागार अधीक्षक आलोक सिंह को निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने पहले ही लेआउट बनाकर शासन को भेज दिया है। 1024 कैदियों की क्षमता वाली यह जेल आधुनिक बनाई जाएगी।
नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595























