गौवंश के मांस के धंधे में लिप्त चार धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की कड़ी चौकसी के बाद भी जनपद हापुड में अवैध रूप से पशु वध कर उसके मांस का धंधा चोरी छिपे जारी है।इसका खुलासा आए दिन पकड़े जा रहे मांस के धंधेबाजों की गिरफ्तारी से पता चलता है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले चार धंधेबाजों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से प्रतिबन्धित पशु का 50 किलो मांस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।
आरोपी गांव पिपलैडा के शाहवेज,अदनान, कामिल व धौलाना का नाजिम है।पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे मांस का धंधा कर आर्थिक लाभ कमाते हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























