हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के लिए गंगा दशहरा मेला पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 30 मई को मुख्य स्नान है ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। साथ ही 30 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा में नाव के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 30 मई यानी मुख्य स्नान पर नाव का संचालन नहीं होगा। एएसपी ने सीओ और गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को नाव के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलिस के इस फैसले से नागरिकों में रोष है जिनका कहना है कि इससे उनका रोजगार काफी ज्यादा प्रभावित होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























