हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। बीएसए हापुड़ अर्चना गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार के लिए शैक्षिक योग्यता और शिक्षण गतिविधि में अभिनव प्रयोग के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि जिले के सर्वोत्तम शिक्षकों के अनुपम योगदान को प्रोत्साहित करने और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया का कैलेंडर जारी किया गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकाएं 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रेरणा पोर्टल पर जाना होगा और आवेदन करना होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























