अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सबली कट के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।
मामला बुधवार का है जब हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सबली कट के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार हाईवे पर गिर गया। अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




























