हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की नक्का कुआं रोड पर स्थित जाट धर्मशाला पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में फरार चल रहे से आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुर्की की कार्रवाई के डर से आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ज्ञात हो कि गढ़मुक्तेश्वर की नक्का कुआँ रोड पर स्थित जाट धर्मशाला पर दो मार्च को कमल त्यागी अन्य दबंगों के साथ जाट धर्मशाला पहुंचा और अवैध कब्जा करने के मकसद से अभद्रता की और पीड़ित की बहन के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद पुलिस ने लगातार फरार चल रहे आरोपियों पर सीआरपीसी की धारा 82 कुर्की का नोटिस चस्पा किया था जिसके पश्चात सभी आरोपियों में हड़कंप मचा जिन्होंने न्यायालय में हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कुर्की की कार्रवाई के डर से सोमवार को छह आरोपियों ने गढ़ न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920





























