शहीदी दिवस पर मेधावी छात्र व चेयरमैन पति सम्मानित












शहीदी दिवस पर मेधावी छात्र व चेयरमैन पति सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के नेतृत्व में हापुड़ की समूह संगत के सहयोग से पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरुपर्व गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार उत्तर प्रदेश हापुड में बड़े ही आदर व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति उपरांत भाई कामिंदर सिंह ,भाई प्रीतम सिंह के रागी जत्थों ने गुरबाणी का कीर्तन किया। भाई गुरविंदर सिंह प्रचारक ने गुरु जी की शहीदी पर प्रकाश डाला । ज्ञानी बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने आई समूह संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर नव निर्वाचित चेयरमैन नगर पालिका हापुड़ के पति श्रीपाल सिंह ने गुरु घर मेंघर नतमस्तक होकर के गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड में सरदार देवेंद्र सिंह सहारा के पोते राजदीप सिंह पुत्र सरनजीत सिंह को 97.7 अंक प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ द्वारा सम्मानित किया गया और छात्र के सुनहरे भविष्य की अरदास की गई। अंत में ज्ञानी प्रभ दयाल सिंह ने शरबत के भले की अरदास की। सभी संगत के सहयोग से ठंडे मीठे जल की छबील जो की सवेरे ही शुरू कर दी गई थी। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। सभी ने बड़े प्यार सत्कार से गुरु साहिब जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार मोहनदीप सिंह गुरुद्वारा इंस्पैक्टर, सरदार बूटा सिंह, इकबाल सिंह इंदरजीत सिंह परदीप सिंह, देवेंद्र एग्रीकल्चर, ईश्वर सिंह, जोगिंदर सिंह संत सिंह, समरजीत सिंह, बलबीर सिंह हरविंदर सिंह खेम सिंह, कहान सिंह, दलजीत सिंह अजीत सिंह मनिंदर सिंह, जसविंद्र सिंह मदनलाल जी प्रवीन सेठी जी एवं समूह संगत हाजिर रही।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

 









Related Posts

हापुड़: व्यापारी से 50 लाख रुपए की ठगी

🔊 Listen to this हापुड़: व्यापारी से 50 लाख रुपए की ठगी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला नेहरूलेन निवासी…

Read more

गढ़ टोल के खिलाफ 27 फरवरी से अन्न-जल त्याग देंगें समाजसेवी पंकज लोधी

🔊 Listen to this गढ़ टोल के खिलाफ 27 फरवरी से अन्न-जल त्याग देंगें समाजसेवी पंकज लोधी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की सीमा में स्थापित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: व्यापारी से 50 लाख रुपए की ठगी

हापुड़: व्यापारी से 50 लाख रुपए की ठगी

गढ़ टोल के खिलाफ 27 फरवरी से अन्न-जल त्याग देंगें समाजसेवी पंकज लोधी

गढ़ टोल के खिलाफ 27 फरवरी से अन्न-जल त्याग देंगें समाजसेवी पंकज लोधी

होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें

होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622
error: Content is protected !!