वकीलों ने तहसील के गेट पर जड़ा ताला












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवक्ता के परिजनों के साथ की गई मारपीट व अभद्रता के मामले में अधिवक्ता के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए वकीलों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए हापुड़ तहसील में ताला जड़ दिया और जमकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह का देहात क्षेत्र के गांव पटना में निर्माण चल रहा है जहां सोमवार को दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता के परिजनों के साथ अभद्रता की गई। महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया जिनकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ बल्कि एडवोकेट वीरेंद्र सिंह के परिवार के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।


पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी का कहना है कि जब तक अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की एफ आई आर दर्ज नहीं हो जाती और नायाब तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील के दरवाजे पर ताला जड़ दिया और अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवोकेट निमेष, एडवोकेट हैप्पी बंसल, एडवोकेट मोनिका सिद्धू आदि उपस्थित रहे।

VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586









Related Posts

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

Read more

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
error: Content is protected !!