श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर मीठे जल की छबील
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): श्री सतगुरु भगवान दास साहिब जी, सत्तीवाड़ा के सेवादारों द्वारा सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर मंगलवार को हापुड के गोल मार्केट में ठंडे मीठे जल की छबील लगा कर राहगीरों की जल सेवा की गई।
बता दें कि आज के दिन गुरु जी ने धर्म की रक्षा की खातिर अपने शरीर की परवाह किए बिना, अपना जीवन बलिदान दे दिया था। सभी सिख समुदाय आज का दिन “शहीदी दिवस” के रूप में मनाते है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक खुशबीर सिंह बत्रा ने किया। संजय डंग के साथ -साथ अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662





























