हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने धौलाना कस्बे में बीती शाम चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देश हैं कि पुलिस क्षेत्रों में गश्त बढाए और जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाएं। इसी उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में यह अभियान चलाया जो निरंतर जारी रहेगा। धौलाना के साथ-साथ अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने यह अभियान चलाया।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























