हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां मेरठ रोड पर स्थित मिशन स्कूल के पीछे राजीव एन्क्लेव में एक घर से बदमाश लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवर तथा 65 हजार रुपए नकद ले उड़े।
गृहस्वामी संदीप कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शुक्रवार की रात को घर पर सो रहे थे कि मुख्य द्वार से बदमाश आ धमके। बदमाश सेफ में रखे सोने व चांदी के जेवर तथा 65 हजार रुपए नकद ले उड़े।
राजीव एन्क्लेव के निकट ही पुलिस लाइन है और सामने ही पुलिस कप्तान का आवास। हापुड़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169
































