9 वर्ष में केन्द्र सरकार की उपलब्धियां से लोग लाभान्वित: जनरल वीके सिंह
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूरा होने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर व्यक्ति व हर मतदाता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।इसके लिए एक महीने का महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रत्येक नागरिक से संपर्क व संवाद स्थापित किया जाएगा ।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा 30 मई को पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।अब मिशन 2024 व महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। मेरठ हापुड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक शक्ति केंद्र पर व 23 जून को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर एक जनसभा आयोजित होगी जिसमें 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।20 जून के पहले प्रबुद्ध वर्ग व व्यापारी सम्मेलन आयोजित होंगे। प्रत्येक विधानसभा में मोर्चो के संयुक्त सम्मेलन तथा योजना लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होंगे। लोकसभा स्तर पर एक बड़े विकास कार्य का अवलोकन होगा। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित होगा। लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर ढाई सौ विशिष्ट परिवारों की सूची बनाई जाएगी जिसमें पदम् अवार्ड से सम्मानित लोग, खिलाड़ी, कलाकार,उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश,शहीद परिवार आदि शामिल होंगे। जिला प्रभारी मयंक गोयल ने कहा कि 2014 से 2023 तक प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों की अवधि में गरीब के लिए पक्का घर , बिजली,शुद्ध पेयजल, शौचालय,मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने कहा किसान को 6 हजार रूपए की किसान सम्मान निधि मिल रही है।देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। हापुड विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि हम सबको मिलकर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है।उन्होंने कहा सरकार के 9 साल उपलब्धियों से भरे हुए हैं।20 जून से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ,राजीव सिरोही अजीत तोमर नरेश तोमर, मुदित गोयल सौदान सिंह, कविता बाना डॉक्टर नीलम सिंह हरीश अग्रवाल राज सुंदर तेवतिया ,दिनेश त्यागी उमेश यादव ,सहदेव शास्त्री ,जतिन साहनी मण्डल प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























