हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में पिछले कई वर्षों से माता का मेला लगता आ रहा है। जेठ के महीने में लगने वाले इस मेले का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां बच्चों के लिए खेल-खिलौने, झूले से लेकर मिठाई आदि की दुकान लगाई गई हैं। माता के दर्शन करने के बाद भक्त चाट पकौड़ी, झूलों का आनंद ले रहे हैं।
मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से माता से कुछ मांगता है तो मैय्या उसकी मांग को अवश्य पूरा करती हैं। इस दौरान भगत, बलराज सिंह तंवर, चंद्रभान, रामपाल पंडित, धनपाल, मनु कसाना, बबली ठेकेदार, राम सिंह, कृष्ण, वीरपाल राणा, अनिल गुर्जर, विक्रम कसाना आदि उपस्थित रहे।

























