हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि हापुड़ निवासी एक युवक बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह धौलाना कट के पास पहुंचा तो बाइक सवार विकास को गाड़ी ने साइड मार दी जिससे विकास गिर गया और घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसा पिलखुवा थाना क्षेत्र की पबला रोड पर हुआ जहां एक बाइक खंभे से जा टकराई जिससे बाइक सवार राजेश घायल हो गया। राजेश गाजियाबाद के मोदीनगर का रहने वाला है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























