हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक कॉलेज में रविवार को मास क्लब द्वारा हापुड़ नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरमैन पुष्पा देवी के पति श्रीपाल का स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में पहुंचे श्रीपाल ने कहा कि वह हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाएंगे। इस दौरान श्रीपाल ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या पर अपने सभासद को अवगत कराएं। समस्या का समाधान ना होने पर एक पेटी रखी जाएगी जिसमें लोग अपनी शिकायत डाल सकते हैं। अगले ही दिन उस शिकायत पर संज्ञान अवश्य लिया जाएगा।
इस दौरान फजलुर्रहमान, महेश टायर वाले, अब्दुल मलिक, कासिम कुरेशी, के पी सिंह, प्रोफेसर अब्बास अली, सभासद मरगूब हसन आदि उपस्थित रहे।

























