सिंभावली पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा कर चार दबोचे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने वाले अंतर्रजनपदीय गिरोह का रविवार को खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने हापुड़, मेरठ से चोरी किए गए बिजली के तार, बैटरे, एलईडी लाइट और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम नसीम व साहिल पुत्र शौकीन निवासी ग्राम अतरौली भोजपुरी गाजियाबाद, इसराइल पुत्र इस्माइल निवासी गांव सरूरपुर गढ़मुक्तेश्वर और फहीमुद्दीन पुत्र सकूर निवासी मोहल्ला पाईदापुरी पिलखुवा है। गिरफ्तार किए गए नसीम और साहिल फिलहाल पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णागंज में रह रहे थे।
दरअसल सिंभावली पुलिस ने खुड़लिया नया बाईपास से आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बेहद शातिर तरीके से विद्युत तार, बैटरी, एलईडी लाइट चोरी करते थे। गिरफ्तार किए गए नसीम पर सात, इसराइल पर चार मुकदमे दर्ज हैं जिनसे पुलिस ने तीन किलोग्राम कॉपर का तार, ढाई किलोग्राम कॉपर, 23 एलइडी, दो बैटरी व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

Read more

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
error: Content is protected !!