👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से बिना कनेक्शन बिजली आपूर्ति लेने वाले प्रयोगकर्ताओं को नया वैध संयोजन दिया जाएगा। वैध कनेक्शन मिलने के पश्चात बिजली चोरी रोकी जा सकेगी। इसके लिए जनपद में अभियान चल रहा है। जनपद के अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि ऐसे में जो लोग बिना विद्युत कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें वैध कनेक्शन दिया जाएगा। सभी संयोजन मीटर लगाकर निर्गत किए जाएंगे और यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























