शराब पकड़ने का मामलाः पुलिस चुस्त, आबकारी फिसड्डी










शराब पकड़ने का मामलाः पुलिस चुस्त, आबकारी फिसड्डी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव के मद्देनजर अप्रैल माह में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाया गया अभियान में आबकारी विभाग फिसड्डी रह गया जबकि पुलिस धंधेबाजों की धर पकड़ में बाजी मार ले गई।

पुलिस के अनुसार जनपद हापुड़ के नौ थानों में पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने गैर कानूनी रुप से शराब का धंधा करने वाले 129 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और इस सिलसिले में पुलिस ने 107 मुकद्दमें दर्ज किए है। पुलिस का यह अभियान अभी भी जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में अवैध रुप से शराब का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। इस धंधे में लिप्त शराब माफियों की अचल-चल सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क किया जाएगा।

अब आइए, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गौर कर लेते है। पुलिस के सहयोग से आबकारी टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर में थोड़ी बहुत कच्ची शराब, लाहन आदि बरामद किया है। इसके अतिरिक्त बृजघाट व छिजारसी टोल पर वाहनों की चैकिंग की परंतु शराब हाथ नहीं लगी। शराब के ठेकों को ठीक-ठाक शराब की बिक्री करने का प्रमाण देने में लगी रही। खुलेआम ओवर रैटिंग शराब बीयर बिक रही है। एक दो मामले पकड़ने के बाद इस बात का प्रमाण पत्र दिया गया कोई ओवर रेटिंग नहीं पकड़ी गई।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!