हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक निजी नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन और कागजात दिखाने के लिए कहा है जिससे गलियों में बैठे चिकित्सकों व नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह रोजाना की प्रक्रिया में शामिल है। ऐसे में दो दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने पिलखुवा में 100 से अधिक को नोटिस जारी कर कागजात मांगे हैं। बता दें कि झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान जारी है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























