हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा में कुछ दबंगों द्वारा एक दुकानदार व मौके पर मौजूद उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी शमशाद अली पुत्र शहाबुद्दीन ने बताया कि किन्हीं लोगों से उसकी कहासुनी हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया। इसके पश्चात 14 मई की शाम करीब 5:45 बजे शमशाद अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच दबंग हाथों में डंडे और पाइप लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। वहीं दुकान पर मौजूद मजीदपुरा निवासी अ. कदीर को भी पीटा। इस दौरान दोनों घायल हो गए। मामले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हापुड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए माजिद और जफर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595


























