अज्ञात वाहन की चपेट में आए गौवंश को गौशाला पहुंचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर घूम रहा एक गौवंश घायल हो गया जिसके पैर में काफी ज्यादा चोट आई है। मौके से गुजर रहे गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों की नजर जब गोवंश पर पड़ी तो उन्होंने कड़ी मशक्कत कर गोवंश को बाहर निकाला और छोटे हाथी के माध्यम से घायल को गौशाला पहुंचाया जिसका उपचार किया जा रहा है मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब एक आवारा गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया इस दौरान वह घायल हो गया जिसके बाद गौ सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की मदद से घायल का उपचार कराया। घायल गोवंश को कांजी हाउस गौशाला शेखपुर पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

























