हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई के 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं। ऐसे में बधाई देने वालों का तांता लगा है। अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अब अगले टारगेट की तैयारी में जुट गए हैं। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अशोक कॉलोनी निवासी गौरव सिंहल व अंजलि सिंहल के पुत्र राघव सिंहल ने 10वीं कक्षा में 98.2% अंक हासिल किए हैं जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है जो आगे की तैयारी में जुट गए हैं।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गुन चौधरी पुत्री सचिन चौधरी ने 97.2% अंक हासिल किए हैं। दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धांत जैन पुत्र अमित जैन निवासी कसेरठ बाजार हापुड़ ने 10वीं में 95.8% अंक हासिल किए हैं जिसके मैथ्मस में 100 में 100 अंक हैं। वहीं महक कंसल पुत्री पंकज कंसल ने 10वीं में 92% अंक प्राप्त किए हैं। हर्षित जैन पुत्र सुबोध कुमार जैन निवासी माता मौहल्ला ने दसवीं कक्षा में 91% अंक हासिल किए हैं।

हापुड़ की दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा अविशी अग्रवाल पुत्री डा. अभिनव अग्रवाल ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर अविशी की माता डा. अंशिका अग्रवाल ने बताया कि इस मुकाम के लिए उनकी पुत्री ने कड़ा परिश्रम किया है। वहीं छात्र तनिष्क गोयल पुत्र विनय गोयल ने 95% अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्र ध्रुव गोयल पुत्र चेतन प्रकाश ने 89.6 % अंक हासिल किए हैं। देवलोक कॉलोनी निवासी तनिश गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता ने 91.67% अंक हासिल किए हैं जिनके बड़े भाई तुषार गुप्ता ने दो साल पहले जिला टॉप किया था।
पिलखुवा में स्थित डीएवी स्कूल के छात्र नमन गर्ग पुत्र नितिन गर्ग ने 10वीं कक्षा में 95.8% अंक हासिल किए हैं। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमति ब्रह्मा देवी स्कूल की छात्रा लक्ष्मी बैसला पुत्री अनिल गुर्जर निवासी राजीव विहार हापुड़ ने 94% अंक हासिल किए हैं।
हापुड़ निवासी वेदिका पुत्री सुधीर कुमार यादव ने गाजियाबाद के एक स्कूल से 10 वीं कक्षा में 96.4% अंक हासिल किए हैं। परिधि गर्ग पुत्री अंकित गर्ग ने 10वीं कक्षा में 93.8% अंक हासिल किए हैं। हापुड़ के गांव सबली निवासी धनश्री त्यागी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 91% अंक हासिल किए हैं। सभी छात्र आगे की तैयारी में जुट गए हैं।


DEWAN PUBLIC SCHOOL FRATERNITY CONGRATULATES ALL ITS ACHIEVERS























