माहेश्वरी महिला मंडल ने किया जीरा ड्रिंक का वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ द्वारा एक कैंप फ्रीगंज रोड के पटेल मांटेसरी स्कूल के बाहर लगाया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव प्रीति महेश्वरी के सानिध्य में सभी आने जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में दोपहर 12:00 से 2:00 तक शरबत वितरण के रूप में जीरा ड्रिंक वितरित की गई। इसमें माहेश्वरी महिला मंडल की लगभग सभी सदस्याएं उपस्थित रही। अध्यक्षा आशा सोमानी वीडियो कॉल से कैंप में उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोग पटेल मांटेसरी की प्रधानाचार्या का रहा। कैंप में कांता माहेश्वरी, विनीता महेश, आशा तापड़िया, साधना लोया, मधुबाला माहेश्वरी, शीला महेश मधु खटोड़, अलका खटोड़, मंजू माहेश्वरी, शालिनी माहेश्वरी, छवि माहेश्वरी, श्वेता महेश्वरी व समीक्षा महेश्वरी उपस्थित रही।























