हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी एडवोकेट हर्ष शर्मा को शनिवार की शाम गाजियाबाद के एक होटल में सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हर्ष को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि एडवोकेट हर्ष ने भारत 🇮🇳 में एडवोकेटस हितार्थ गत तीन वर्षों से नियमित प्रत्येक शनिवार को सांय काल में ज़ूम एप पर वैबनार आयोजित करके कर- क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के ज्ञान वर्धन हेतु राष्ट्रीय रिकॉर्ड क़ायम किया है ॥
एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स के संरक्षक एडवोकेट अजय सिन्हा,ग़ाज़ियाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट देवराज शर्मा, नई दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सतीश चन्द्र बंसल,आगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अनुपम जैन, ग़ाज़ियाबाद, एडवोकेट वी.पी.गुप्ता, नई दिल्ली, एडवोकेट राजकिशोर, आगरा, एडवोकेट प्रेम सागर बाठला, करनाल, एडवोकेट अनुज बंसल, गुरुग्राम, एडवोकेट विजय शर्मा फ़रीदाबाद, उ.प्र. कर अधिवक्ता संगठन (पँजि.) के प्रान्तीय महामंत्री एडवोकेट प्रेम सुन्दर उपाध्याय ग़ाज़ियाबाद, एडवोकेट हिमान्शु सिंहल हापुड़ आदि उपस्थित एडवोकेटस ने हर्षोल्लास के साथ एडवोकेट हर्ष शर्मा हापुड़ को बधाईयाँ दी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























