सिम्भावली पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली पुलिस ने गांव राजपुर के एक मकान में चोरी छिपे चल रहे अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से पशुवध में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ कुंतल भैंस का मीट तथा पशुवध में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि सिम्भावली पुलिस को गांव राजपुर के एक मकान में चोरी छिपे पशुवध करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर छापा मारा और मौक से पशु वध में लिप्त तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव राजपुर के दानिश, शहजाद, व हारुन बताई है। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल भैंस का मीट, लकड़ी का गुटका, दो गंडासे व छुरी आदि बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मीट के अवैध कारोबार में लिप्त है और चोरी-छिपे पशुवध करके उसके मीट को आर्थिक लाभ कमाने के लिए इधर-उधर बेचते है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























