👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कवि नगर की गली नंबर-5 से सामने आया है जहां चोरों ने मकान की कुंडी लगाकर घर के बाहर खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाया और चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित राजेंद्र नगर में काम करने वाला एक युवक हापुड़ की कवि नगर स्थित गली नंबर 5 में रहता है जो रविवार की दोपहर खाना खाने के लिए घर पहुंचा और बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। इसी बीच बाइक चोर मौके पर पहुंचे जिन्होंने मकान की कुंडी लगा दी और बाइक को चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बाइक की तलाश शुरू कर दी।






















