बाबूगढ़ की चेयरमैन निर्दलीय सुधा निर्वाचित, बसपा की जमानत जब्त










बाबूगढ़ की चेयरमैन निर्दलीय सुधा निर्वाचित, बसपा की जमानत जब्त

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ की चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुधा देवी को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्धन्दी भाजपा की मुन्नी देवी को पराजित किया है। औचपारिक घोषणा के अनुसार इस चुनाव में चेयरमैन पद की निर्वाचित निर्दलीय प्रत्याशी सुधा देवी ने 2210 मत प्राप्त किए है। जबकि तीसरे प्रत्याशी बसपा की अंजलि आजाद की जमानत जब्त हो गई है। इस चुनाव में 4813 मतदाताओं में से 3884 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 648 मत प्राप्त करने जरुरी है। इस चुनाव में केवल तीन प्रत्याशी बसपा से अंजलि आजाद, भाजपा से मुन्नी देवी तथा निर्दलीय सुधा चुनाव मैदान में डटी थी। सपा गठबंधन तो प्रत्याशी उतारने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाया।

चुनाव आयोग के अनुसार जब कोई उम्मीदवार सीट पर पड़े कुल मतों का 1/6 यानि कि 16.66 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाता है तो उसकी जमानत जब्त कर ली जाती है। नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन पद पर जमानत बचाने के लिए 648 वोट जरुरी थे। बसपा प्रत्याशी अंजलि आजाद की नियम मुताबिक जमानत जब्त हो गई है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

हज यात्रियों के लिए खास खबर

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने अपने सकुर्लर 31 दिनांक 20.02.2026 में अवगत कराया है कि सऊदी अरब सरकार द्वारा हज-2026 के हज यात्रियों…

Read more

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
error: Content is protected !!