हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आज घोषित हुए सी.बी.एस.ई 10वीं व 12वीं परीक्षा में संस्कार द को एजुकेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत
प्रतिशत रहा। कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग में चैतन्या अग्रवाल, वाणिज्य वर्ग में मोहक सिंघल व कला वर्ग में विदुषी रावत ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10 में (97.2%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान सत्यम शर्मा ने द्वितीय स्थान हर्षित ( 97.0%) तृतीय युवांक व दिव्यम ने ( 96.2%) प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त अक्षिता (95.8%) कामिका ( 95.6% ), रूशमा ने (95.2%) अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। गणित विषय में युवक व सत्यम ने 100/100 अंक प्राप्त किए |
विद्यालय के प्रबंधक अमित गुप्ता , निदेशिका डॉ. स्वाति गुप्ता व प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों व शिक्षकों को उनकी सफलता पर बधाइयाँ दी।







ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130

























