पिलखुवा, सीमन/ दिनेश (ehapurnews.com): समीप के गांव रघुनाथपुर में मंगलवार की रात को एक किसान के घर बदमाश आ धमके और लाखों रुपए मूल्य के जेवर व नकदी ले उड़े। किसान परिवार सोता रहा और बदमाशों की आहट का उन्हें आभास तक नहीं हुआ।
बुधवार की सुबह किसान राजकुमार राजू का परिवार सो कर उठा तो घर के हालात देखकर दंग रह गया। बदमाश रात में घर में आ घूसे और सेफ आदि में रखे लाखों रुपए के जेवर व नकदी ले गए। कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने मौके पर जांच की।
बता दें कि इससे पहले गांव रामपुर में एक ही रात में पांच घरों से बदमाश करोड़ों रुपए के जेवर व लाखों रुपए नकद चोरी कर ले गए थे। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888




























