हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर डॉ. सोमती केन को चुनावीरण में उतारा है जो हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। मंगलवार को सोमती केन हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज पहुंची और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। ढोल के साथ प्रचार करने पहुंचे भाजपाइयों ने इस दौरान क्षेत्र में किए गए विकास को गिनाया वही सोमती केन ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगी तो 24 घंटे सर्व समाज की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहेंगी।
भाजपा की प्रत्याशी का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही राधा कृष्ण का चित्र व किताब भेंट की। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ओर जहां हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर डॉ सोमती केन पर विश्वास जताया है तो वहीं हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद के प्रत्याशी के रूप में आदित्य सूद को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। इस दौरान विधायक सदर हापुड़ विजयपाल आढ़ती, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज करणवाल, योगेंद्र पंडित, प्रवीण सेठी आदि उपस्थित रहे।






















