कार में शराब पीते मिले पियक्कड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले पियक्कड़ों को पुलिस अब बख्शने के मूड़ में नहीं है और शराबियों के विरुद्ध पुलिस की धर पकड़ जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शनिवार की रात को पुलिस बल के साथ हापुड़ नगर व हापुड़ देहात क्षेत्र में गश्त कर निकले और क्षेत्र में पड़ने वाले देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों तथा कैंटीन आदि को चैक किया। पुलिस अधीक्षक चैकिंग के दौरान जब अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचे तो वह एक सफेद रंग की कार में बेधड़क होकर शराब पी रहे दो युवकों को देखकर भौचक्कें रह गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गाड़ी के बाहर निकाला और कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने कार से शराब व नमकीन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को चेतावनी दी है कि वे अपना आदत में सुधार करें, वरना पुलिस छोड़ेगी नहीं। सूत्र बताते हें कि कार में शराब पीने वाले हापुड़ की एक असरदार फैमली से ताल्लुक रखते है।
बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके तथा माडल शाप आदि खुली है जिनसे पियक्कड़ शराब लेकर आस-पास के ठेलों पर खड़े होकर अथवा गाड़ी को सड़क किनारे लगा कर गाड़ी में शराब पीते रहते है जिस वजह से वातावरण दूषित हो रहा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586































