👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तहसील प्रशासन की टीम लगातार सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम ने गांव गढावली के जंगलों में हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की 110 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पुलिस बल के साथ तहसीलदार ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी। इससे पहले भी तहसील प्रशासन की टीम ने कोथला खादर में भी 100 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























