गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/ विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां बृजघाट गंगातट पर पूर्ण राजकीय शोक व पुलिस सम्मान के साथ किया गया। उनके सम्मान में जनपद अमरोहा व हापुड़ में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे। अनके शव को मुखाग्रि बेटे विनायक ने दी।
उत्तर प्रदेश में सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का पूरा नाम चेतेंद्र प्रताप सिंह था। पहले उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगडऩे पर शुक्रवार को मेदांता अस्पताल,गुरुग्राम लाया गया। उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थी। वह जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन इलाज के बाद ठीक हो गए थे। 21 जुलाई 1947 को बरेली में पैदा हुए चेतन चौहान मूल रुप से बुलंदशहर जिले के अगौता गांव के रहने वाले थे। परिवार के साथ बचपन में ही ननिहाल मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे आ गए थे। पिता एनएस चौहान सेवानिवृत मेजर थे।

स्व: चेतन चौहान नौ गांव सादात जनपद अमरोहा से विधायक चुने गए थे। प्रदेश मंत्री के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में बृजघाट व गंगातट पर लाया गया। पुलिस ने गार्डआफ आनर दिया। इस मौके पर जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अफसर व भाजपाई उपस्थित थे। सभी ने प्रदेश मंत्री को अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कीड भारती के प्रदेश संयोजक डा.विकास अग्रवाल ने बताया कि श्री चेतन चौहान का जनपद हापुड़ से विशेष लगाव था और वह सदैव हापुड़ आकर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते थे।
























