हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह निराश्रित पशु हापुड़ की गलियों, चौराहों में भी नजर आने लगे हैं। शासन के निर्देश हैं कि आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है और अभी तक 215 निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा गया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हापुड़ में चौराहों पर निराश्रित पशु दिखते थे लेकिन अब गलियों में भी आवारा पशुओं नजर आते हैं जो कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिसके चलते राहगीरों व स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी निराश्रित पशु लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में शासन ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़ा जाए। इसी क्रम में हापुड़ में भी नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा लगातार निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है।






















