👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को छोटी मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन, चैन, शांति की दुआ की गई। मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ी गई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। भाईचारे की दुआ के साथ नमाज पढ़ी गई।
अलविदा जुमे की नमाज पर बाबूगढ़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी, दरोगा अश्विनी कुमार, दरोगा ओमकार आदि पुलिस बल क्षेत्र में तैनात रहा। वहीं मौलाना जमीरूद्दीन ने अमन शांति के संदेश के साथ रोजे के महत्व को समझाया।






















