हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 2.25 लाख की लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर यह लूट की। कलेक्शन एजेंट ने राहगीर के फोन से मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश कुमार मिश्र और थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और थाना पुलिस को लगाया गया है जिसने तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
जिला मुज़फरनगर के थाना खतौली के चांद समद निवासी निवासी विपिन कुमार सिम्भावली स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत हैं। पदाधारी की फाइनेंस कंपनी समूह बनाकर महिलाओं को ऋण देने का काम करती है। बुधवार की शाम विपिन कलेक्शन करके वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के भडंगपुर स्थित बम्बा पटरी के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट को अंजाम दिया। बदमाश इस दौरान थैले में रखे 2.25 लाख रुपए और आईपैड लूट कर फरार हो गए। पुलिस व एसओजी मामले की जांच कर रही है।




























